मोतिहारी में हार्डवेयर व्यवसायी के घर फायरिंग:5 अपराधी बाइक से पहुंचे, परिवार बाल-बाल बचा, पहले दुकान में घुसकर मारी थी गोली

Date:


पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार गांव में सोमवार देर शाम हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। हालांकि, फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिवार और ग्रामीणों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार लगभग पांच अपराधी देवराहा बाजार की ओर से आए। उन्होंने सीधे कामता मिश्र के दरवाजे पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के समय कामता मिश्र की पत्नी और उनकी दो बेटियां घर में मौजूद थीं। अचानक हुई गोलीबारी से सभी सहम गए और जान बचाने के लिए छिप गए। फायरिंग के बाद अपराधी तेजी से गायघाट बाजार की ओर फरार हो गए। हार्डवेयर दुकान से घर लौट रहे थे
बताया गया है कि घटना के वक्त कामता मिश्र अपनी गायघाट चौक स्थित हार्डवेयर दुकान से घर लौट रहे थे। सौभाग्य से वे उस समय घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने उनके परिवार की चिंता बढ़ा दी है। पहले भी दुकान में घुसकर मारी थी गोली
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30 मार्च को भी अपराधियों ने दिनदहाड़े गायघाट चौक स्थित उनकी हार्डवेयर दुकान में घुसकर कामता मिश्र को गोली मार दी थी। उस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें लंबे समय तक इलाज कराना पड़ा था। कई महीनों के उपचार के बाद वे ठीक होकर अपने काम पर लौटे थे। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अरेराज के डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल से मिल छात्रहित में उचित निर्णय लेने की मांग

मेदिनीनगर. भाजपा महिला मोरचा के प्रदेश प्रवक्ता मंजूलता दुबे...
Join Us WhatsApp