मोतिहारी में 46 लीटर अवैध शराब बरामद:छापेमारी के समय तस्कर भागा, तलाश जारी

Date:


मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 लीटर अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के हेनरी बाजार में की गई, जहां एक कुख्यात शराब तस्कर के घर पर छापा मारा गया। हालांकि, आरोपी तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके का कुख्यात शराब तस्कर किशु साह अपने घर में शराब छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई। घर से 46 लीटर अवैध शराब बरामद की गई पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, आरोपी किशु साह पुलिस को देखते ही फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से 46 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर थाने लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी किशु साह के खिलाफ पहले से ही शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। जेल से छूटने के बाद भी वह फिर से अवैध शराब के धंधे में सक्रिय हो गया था। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी पुलिस ने आरोपी किशु साह के खिलाफ एक नया मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

National Guard in Hawaii assist after Oahu flood | Newsfeed

NewsFeedRescue missions are underway as Hawaii suffers its worst...

‘Maybe if he practices with Yuvraj Singh, he will perform well’ – R Ashwin’s huge statement on star batter ahead of IPL 2026

Ravichandran Ashwin opined that Rishabh Pant's training sessions with...

R Ashwin backs India veteran to fire in IPL 2026

2 min readMar 23, 2026 01:47 PM IST A fresh...

बंगाल के कोल्ड स्टोरेज में आलू के लिए जगह नहीं, बांकुरा में किसानों ने किया हंगामा

मुख्य बातेंकिसानों ने अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोपकिसानों को...
Join Us WhatsApp