
प्रतिनिधि, मोहम्मदगंज पुरुलिया से रांची होते लखनऊ होकर आनंद बिहार टर्मिनल तक जाने वाली एक्सप्रेस 14 मार्च से मोहम्मदगंज से होकर गुजरेगी. मगर उसका ठहराव मोहम्मदगंज में नहीं है. पलामू जिला में इसका ठहराव डालटनगंज, गढ़वा रोड जंक्शन व जपला रेलवे स्टेशन पर ही किया गया है.नई ट्रेन संख्या अप 14022/21 डाउन का परिचालन की आधिकारिक घोषणा विभाग ने 10 मार्च को की है. इसके बाद मोहम्मदगंज में ठहराव की मांग तेज हो गयी है. यात्रियों का कहना है कि मोहम्मदगंज स्टेशन पर अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को ठहराव होता है. इस नई ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित होने से विभाग का राजस्व में वृद्धि होगी. गढ़वा व पलामू के लोग कई धार्मिक स्थलों का सुगम यात्रा कर सकेंगे. मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन विभाग का महत्वपूर्ण स्टेशनों में से है. स्टेशन गढ़वा व पलामू जिला का यात्रियों के लाइफ लाइन माना जाता है. पलामू सांसद ने यात्रिओ की मांग पर सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस व हाल के दिनों में गरीब रथ का ठहराव खुद हरी झंडी दिखा कर इस रूट के यात्रियों का एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा दिया है. नई ट्रेन का ठहराव से यात्रियों का हित में नई उपलब्धि होगी .
The post मोहम्मदगंज स्टेशन पर एक्सप्रेस का ठहराव नही होेने से नाराजगी appeared first on Prabhat Khabar.




