
Ranchi Accident, रांची (जितेन्द्र कुमार) : रांची के अनगड़ा-हुंडरू फॉल मुख्य मार्ग पर नारायण सोसो के समीप शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा टल गया. दरअसल हुआ यूं कि एक तेज रफ्तार वाली सिमेंट लदी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पलट गयी. ट्रक के भारी वजन की वजह से कार के परखच्चे उड़ गये, जिससे वह लोहे के ढेर में तब्दील हो गयी. गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होते होते रह गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अनगड़ा की ओर से आ रहा था. लेकिन जैसे ही गाड़ी नारायण सोसो के पास पहुंची उसी वक्त चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे खड़ी एक स्वीफ्ट कार पर पलट गयी. आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग सहम गये.
कार हो गयी पापड़ की तरह
हादसे के बाद का मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था. ट्रक के नीचे दबकर कार पूरी तरह समतल हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि दृश्य देखकर ऐसा लगा मानो कार को पापड़ की तरह बेल दी गयी हो. कार के परखच्चे उड़ गए और उसका नक्शा पूरी तरह बर्बाद हो गया.
Also Read: डीएमएफटी फंड की गड़बड़ी पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, सभी जिलों में होगी जांच
संयोग ने बचाई जान
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कार सवार कुछ ही देर पहले ही वाहन खड़ा करके किसी काम से बाहर निकले थे. यदि उस समय कार में चालक या कोई यात्री मौजूद होता, तो बचने की कोई संभावना नहीं थी. लोग इस घटना को ईश्वर की कृपा और बड़ा संयोग मान रहे हैं.
घटनास्थल पर उमड़ी भीड़, यातायात प्रभावित
तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. शुरुआत में आशंका थी कि कार में लोग फंसे हो सकते हैं, लेकिन जब पता चला कि कार खाली थी, तो सभी ने राहत की सांस ली. हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम रजवार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर सड़क को साफ कराने की प्रक्रिया शुरू की गयी.
Also Read: महाशिवरात्रि 2026: देवघर में इस दिन भारी वाहनों का प्रवेश बैन, यहां देखें पूरा रूट चार्ट
The post मौत छू कर निकल गयी! रांची में सीमेंट लदे ट्रक ने कार को बनाया 'पापड़', मंजर देख दहल जाएंगे आप appeared first on Prabhat Khabar.




