![]()
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में एक युवक ने चलती वंदे भारत ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कदमा-नावाटांड रेलवे ट्रैक के पास हुई। मृतक की पहचान नावाटांड निवासी ईश्वर राम के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन कोडरमा से हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। इसी दौरान युवक कदमा-नावाटांड रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का दुखद स्थिति है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल, स्थानीय कटकमदाग और रेलवे पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।
युवक की वंदे भारत ट्रेन से कटकर मौत:हजारीबाग में रेलवे ट्रैक पर कूदकर की आत्महत्या, वजह अब तक स्पष्ट नहीं
Date:




