Sunday, March 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

यूपी के कौशांबी में बड़ा हादसा, ट्रेलर से टकराई पिकअप वैन, आठ लोगों की मौत

यूपी के कौशांबी में बड़ा हादसा, ट्रेलर से टकराई पिकअप वैन, आठ लोगों की मौत

UP Big Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार बड़ा हादसा हुआ. श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक पिकअप वैन की ट्रेलर से टक्कर हो गई. हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जिले के सैनी थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब प्रयागराज से फतेहपुर की ओर लौट रहा पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गयी. अधिकारी ने बताया कि घटना के समय पिकअप वैन में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग दो दर्जन श्रद्धालु सवार थे. हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे को लेकर डीएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया- श्रद्धालु फतेहपुर के रहने वाले थे. परिवार के करीब 30 लोगों को लेकर पिकअप वैन प्रयागराज से लौट रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप ट्रक के साथ टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में सात से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 22 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों को सिराथू और मंझनपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा है.

The post यूपी के कौशांबी में बड़ा हादसा, ट्रेलर से टकराई पिकअप वैन, आठ लोगों की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles