रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मां मथुरासिनी महोत्सव का समापन

Date:

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मां मथुरासिनी महोत्सव का समापन

सांस्कृतिक संध्या में बच्चों का जलवा, विजेता पुरस्कृत झुमरीतिलैया . मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 के अंतिम दिन भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें समाज के बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने विभिन्न गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. नृत्य प्रतियोगिता को तीन वर्गों सीनियर, जूनियर और किड्स में आयोजित किया गया. सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान मुस्कान भदानी को हरियाणवी रिमिक्स गीत पर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए मिला. द्वितीय स्थान शताक्षी कुमारी को क्रेजी किया रे गीत पर प्रस्तुति के लिए दिया गया. तृतीय स्थान जेसिका सेठ को तेरी बातों में उलझा जिया गीत पर नृत्य के लिए मिला. जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान आरवी भदानी को जनावे आली रिमिक्स गीत पर नृत्य के लिए दिया गया. द्वितीय स्थान श्रेष्ठ सेठ को ऐ हसीनों रिमिक्स गीत पर प्रस्तुति के लिए मिला. तृतीय स्थान स्वर्ण लोहानी को दबंग-2 गीत पर नृत्य के लिए मिला. किड्स वर्ग में प्रथम स्थान ओजस्वी कुमार को शुभारंभ रिमिक्स गीत पर नृत्य के लिए दिया गया. द्वितीय स्थान श्रेयान्सी लोहानी को सांवरा गीत पर प्रस्तुति के लिए मिला. तृतीय स्थान लावन्या अठघरा को तेनू शरारत करवा दिखावा गीत पर नृत्य के लिए सम्मानित किया गया. इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में भव्या सेठ, अभय भदानी, काव्या, निष्ठी कुमारी, आश्वी भदानी और आराध्या कुमारी को सम्मानित किया गया. महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के परियोजना निदेशक राजेश भदानी तथा अंजना भदानी को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. संचालन गौतम वैश्खियार व रितेश लोहानी ने किया. कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में नटराज कला केन्द्र के निदेशक राजेश भदानी, प्रोफेसर राखी भदानी और मिसेज खुशबू भदानी शामिल थी. मौके पर रवि कपसीमे, अरुण सेठ, सुनील भदानी सहित सुनीता सेठ, रेणु बड़गवे, उदय बड़गवे, सुनील ब्रह्मपुरिया, दिलीप ब्रह्मपुरिया, अजय लोहानी, रवि लोहानी, नितेश कुमार, दिलीप ब्रहपुरिया , रवि लोहानी, बंटू पहाड़ी, उचित अठघरा, विकास वैश्खियार सहित समाज के कई लोग मौजूद थे.

The post रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मां मथुरासिनी महोत्सव का समापन appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp