रणधीर गुप्ता बने रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष:अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद हुआ चुनाव

Date:


रामगढ़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव हुआ, जिसमें रणधीर गुप्ता को नगर परिषद का नया उपाध्यक्ष चुना गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई। सभी ने भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की संप्रभुता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद उपाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। उपायुक्त की मौजूदगी में वोटिंग कराई गई। उपाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार कुशवाहा, रणधीर कुमार और प्रतिभा शरण ने नामांकन दाखिल किया था। बाद में अरुण कुमार कुशवाहा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। मतदान के बाद रणधीर कुमार को 17 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिभा शरण को 15 मत मिले। इस प्रकार, वार्ड नंबर 17 के पार्षद रणधीर कुमार ने वार्ड नंबर 24 की पार्षद प्रतिभा शरण को हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रामगढ़ में नगर निकाय चुनाव हुए थे, जिसमें अध्यक्ष पद पर कुसुम लता मुंडा ने जीत दर्ज की थी। रामगढ़ नगर परिषद में कुल 32 वार्ड हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp