रांची में भूजल स्तर प्रतिवर्ष 20 फीट नीचे खिसक रहा, कई क्षेत्र हो चुके हैं ड्राई जोन

Date:


रांची में गहराता जल संकट: 1000 फीट नीचे पहुँचा भूजल स्तर, कई इलाके ‘ड्राय जोन’ घोषित राजधानी रांची में भूजल स्तर (ग्राउंड वाटर लेवल) लगातार गिर रहा है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि शहर के कई इलाकों में 1000 फीट तक बोरिंग कराने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा। विशेषकर कांके, डोरंडा, कोकर, तुपुदाना, हिनू, एयरपोर्ट, सुकुरहुटू और पुनदाग जैसे क्षेत्रों में भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। बोरिंग करने वाली एजेंसियों के अनुसार, पानी के लिए अब अलग-अलग क्षेत्रों में गहराई काफी बढ़ गई है: रातू रोड जोन: 1200 फीट कांके जोन: 900 फीट हरमू जोन: 800 फीट बरियातू, धुर्वा और तुपुदाना: 700 फीट तक बोरिंग करनी पड़ रही है। ‘जल तनाव’ की श्रेणी में झारखंड 16वें वित्त आयोग के समक्ष झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, राज्य में भूजल भंडार घटकर 5.76 बिलियन क्यूबिक मीटर रह गया है। यहाँ प्रति व्यक्ति वार्षिक जल उपलब्धता मात्र 1341 क्यूबिक मीटर है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ‘जल तनाव’ (Water Stress) की श्रेणी में आता है। आयोग के मुताबिक, रांची में भूजल स्तर प्रतिवर्ष 20 फीट नीचे खिसक रहा है, जिसके कारण कई क्षेत्रों को ‘ड्राय जोन’ घोषित किया जा चुका है। मजबूत ग्राउंड वाटर पॉलिसी की दरकार पर्यावरणविद नीतिश प्रियदर्शी के अनुसार, रांची में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नगण्य है। बड़े भवनों में पानी का दोहन सबसे अधिक हो रहा है, लेकिन वाटर रिचार्ज के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा, “पहले तालाब, कुएं और नदियां जल संचयन का प्राकृतिक स्रोत थे, लेकिन आज तालाबों को भरकर निर्माण कार्य हो रहे हैं और नदियों की जमीन बेची जा रही है। ऐसे में जल पुनर्भरण (Recharge) कैसे होगा? सरकार को अविलंब एक प्रभावी ग्राउंड वाटर पॉलिसी बनानी होगी।” भूजल निकासी में रांची राज्य में तीसरे स्थान पर झारखंड में सबसे अधिक भूजल का दोहन करने वाले जिलों में रांची तीसरे स्थान पर है: धनबाद: 74.34% कोडरमा: 66.44% रांची: 46.94%

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किनकेल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पर्व

‎सिमडेगा. ‎केरसई प्रखंड के किनकेल गांव में आदिवासी समाज...

Israeli settlers target Palestinian villages in occupied West Bank, attacking people and properties

The violence began after 18-year-old settler Yehuda Sherman was...
Join Us WhatsApp