राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का शुभारंभ:झारखंड के मंत्रियों ने किया उद्घाटन, मां भद्रकाली मंदिर की वेबसाइट का भी लोकार्पण

Date:


तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। झारखंड सरकार के वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधा कृष्ण किशोर और पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा के विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया के विधायक उज्ज्वल कुमार दास, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी और जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान, अतिथियों ने इटखोरी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को समर्पित एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं और आमजनों की सुविधा के लिए मां भद्रकाली मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया उद्घाटन के बाद, सभी अतिथियों ने मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर डीसी कीर्तिश्री ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय इटखोरी महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन में सभी विभागों और आमजन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक लोकनृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। आगामी दो दिनों तक विविध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे इटखोरी की पहचान और अधिक मजबूत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp