राजनगर थाना में शांति समिति की बैठक:डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

Date:


मधुबनी जिले के राजनगर थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने की, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना सुनिश्चित करना था। प्रभारी थाना प्रभारी विकास कुमार ने उपस्थित प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी को उकसाने का प्रयास करता है, तो उसे तुरंत रोकने के लिए कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर डीजे के उपयोग पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि डीजे बजाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि रंग या अबीर लगाने के बहाने कोई भी व्यक्ति किसी के साथ जबरदस्ती न करे। इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। इस बैठक में एसआई नए लाल प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य (प स स) पंकज कुमार, प्रखंड के मुखिया, सरपंच सहित दर्जनों प्रतिनिधि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Check India vs New Zealand Today Match Playing 11 Prediction, Full Squad, Players List

India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Today...

Dhanbad News: होली में मायके गयी थी महिला पुलिसकर्मी, बंद घर से लाखों की चोरी

Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर सेक्टर-03,...
Join Us WhatsApp