![]()
सिटी रिपोर्टर } किशोर कुमार फैंस क्लब की ओर से सोमवार को यादें…श्रद्धांजलि कार्यक्रम हरमू रोड, मारवाड़ी भवन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने सुरों की मधुर प्रस्तुति दी। संगीत संध्या में भारतीय सिने एवं संगीत जगत के प्रख्यात दिवंगत कलाकारों धर्मेन्द्र, लता मंगेशकर, बप्पी लाहिड़ी, सुलक्षणा पंडित तथा जुबिन गर्ग समेत अन्य को गीत-संगीत के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुभारंभ दिवंगत कलाकारों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर गायिका मृणालिनी अखौरी, निगार सुल्ताना, साबीर हुसैन, किशन महेश्वरी, नरेश बांका मौजूद थे। आईआईएफटी के स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल सिटी रिपोर्टर } रांची स्थित इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी सेंटर (आईआईएफटी) में होली बैश का आयोजन किया गया। फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। संगीत और मस्ती से भरे इस कार्यक्रम ने पूरे कैंपस को रंगमय बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में अनामिका सिंह, श्वेता श्रीवास्तव और जन्नत की भूमिका रही। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अभिषेक विश्वास सहित अन्य अॉफिस स्टाफ भी मौजूद थे। सिटी रिपोर्टर } सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के कंप्यूटर साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख तथा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. संतोष कुमार ने सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को अपनी नई पुस्तक ‘ एआई अनलॉक्ड: वर्क, स्मार्टर, नॉट हार्डर’ की एक कॉपी भेंट की। मौके पर डॉ. संतोष कुमार और राज्यपाल के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक आधारित शिक्षा तथा समाज पर उसके प्रभाव को लेकर बातचीत हुई। राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसकी सरल, व्यावहारिक और छात्र-केन्द्रित प्रस्तुति की विशेष प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि यह प्रेरक संवाद उन्हें नैतिक एआई शिक्षा, साइबर जागरूकता और जिम्मेदार तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। cb news brief सिटी रिपोर्टर } सेक्रेड चाइल्ड अकेडमी प्ले स्कूल कोकर में होली उत्साह के साथ मनाया गया। होली के अवसर पर छोटे बच्चे एक से बढ़ कर एक खूबसूरत पकड़ों पर सजे स्कूल पहुंचे। बच्चों ने होली धुनों पर मोहक नृत्य की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी को संबोधित करते हुए स्कूल कि प्रिंसिपल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि होली आनंद, प्यार व नए शुरुआत का समय है। हमें अपने छोटे बच्चों को त्योहार की भावना को अपनाते हुए देखकर खुशी हो रही है। सेक्रेड चाइल्ड प्ले स्कूल में होली उत्सव में बच्चों ने खूब मस्ती की भारतीय सिने जगत के दिवंगत कलाकारों के नाम सजी संगीत संध्या
राज्यपाल को अपनी पुस्तक ‘एआई अनलॉक्ड : वर्क, स्मार्टर, नॉट हार्डर’ भेंट की
Date:




