![]()
सिटी रिपोर्टर} माय भारत झारखंड युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन के सभागार में विकसित भारत युवा संसद-2026 का दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। झारखंड से आए सभी जिलों के चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया व विषय ‘केंद्रीय बजट 2026’ व ‘विकसित भारत 2047’ की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सुदृढ़ बनाने पर विचारों को मंच पर प्रस्तुत किया। दोनों दिन निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में प्राध्यापक डॉ विजय सिंह, अनिल कुमार, डॉ संहिता, डॉ. कुमार आदितेंद्रनाथ, डॉ. राहुल आदि शामिल थे।
राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का समापन
Date:




