![]()
रामगढ़ जिले के भदानीनगर थाना क्षेत्र के सुथरपुर ओतियातू में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने एक नए क्रशर साइट पर हमला कर दिया। अपराधियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों को एक कमरे में बंद कर दिया और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं, अपराधियों ने मजदूरों काम बंद करने की चेतावनी भी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आपराधी मौके से फरार हो गए। क्रशर और पाउडर फैक्ट्री को बंद करने की चेतावनी जाते-जाते उन्होंने एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा। इस पर्चे में जेजेएमपी संगठन के नाम से क्रशर और पास की पाउडर फैक्ट्री को बंद करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का किया मुआयना अपराधियों की इस कार्रवाई ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूरों और व्यवसायियों में भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर भदानीनगर पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और जली हुई जेसीबी मशीन का मुआयना किया। पुलिस ने धमकी भरे पर्चे को जब्त कर लिया है और उसकी जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पर्चा असली है या किसी ने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का नाम का इस्तेमाल कर डर फैलाने की कोशिश की है। मजदूरों के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। बरामद पर्चा असली है या नकली, उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा। -अख्तर अली, भदानीनगर थाना प्रभारी
रामगढ़ में अपराधियों ने क्रशर फैक्ट्री में की फायरिंग:मजदूरों को कमरे में बंद कर JCB जलाई, फैक्ट्री बंद करने की दी धमकी; पर्चा भी छोड़ा
Date:




