रामगढ़ में भव्य मंगला जुलूस निकाला गया:सैकड़ों राम भक्त नगर भ्रमण कर फुटबॉल मैदान पहुंचे, जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा

Date:


रामगढ़ में भव्य मंगला जुलूस निकाला गया। इसमें सैकड़ों राम भक्त शामिल हुए और नगर भ्रमण किया। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति द्वारा आयोजित यह शोभा यात्रा दोपहर दो बजे शहर के बाजार टांड़ स्थित सिद्धू कानू स्टेडियम से शुरू हुई। इसमें गाजे-बाजे, जीवंत झांकियां और महावीर पताके शामिल थे। जुलूस में कानपुर की प्रसिद्ध झांकी और झारखंड की पारंपरिक संस्कृति की झलक ढोल, ताशा, नगाड़ा व अन्य वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत की गई। यह जुलूस नगर भ्रमण करते हुए फुटबॉल मैदान पहुंचा। राम भक्तों ने धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ इस भव्य जुलूस में भाग लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। महासमिति ने बताया कि आगामी 25 मार्च को शाम सात बजे फुटबॉल मैदान में अस्त्र-शस्त्र अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न अखाड़ों के कलाकार अपनी पारंपरिक युद्ध कला, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन करेंगे, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UK police probe possible Iran link in antisemitic arson attack on Jewish ambulances in London

UK police are investigating a possible Iran...

Kumar Sangakkara Reacts to Sam Curran Exit | IPL 2026 Update

Missing Sam Curran stings more than expected. Kumar Sangakkara,...

पॉक्सो मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

जलालगढ़. जलालगढ़ पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में आरोपी...
Join Us WhatsApp