![]()
रामगढ़ के रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर भव्य सजावट की गई है। रामगढ़ जिले में स्थित इस सिद्ध पीठ में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर को कोलकाता से आए लगभग 17 कारीगरों की टीम ने सजाया है। सजावट के लिए कोलकाता और विदेशी फूलों का उपयोग किया गया है, जिससे मंदिर परिसर सुगंधित हो उठा है। मुख्य मंदिर के प्रवेश द्वार को विशेष रूप से सजाया गया है। संध्या आरती में मां का भव्य श्रृंगार किया गया और उन्हें विशेष भोग लगाया गया। दूर-दूर से भक्त पूजा-अर्चना के लिए माता के दरबार पहुंच रहे हैं। सजावट के बीच श्रद्धालु सेल्फी लेते हुए भी देखे गए सजावट के बीच श्रद्धालु सेल्फी लेते हुए भी देखे गए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है। चैत्र नवरात्र के इस पावन अवसर पर सजे मां छिन्नमस्तिका मंदिर की भव्यता श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
रामगढ़ में मां छिन्नमस्तिका का दरबार फूलों से सजा:कोलकाता के कारीगरों ने की सजावट, चैत्र नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Date:




