रायडीह में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, बीएलए-2 को दी गई एसआईआर व फॉर्म 6,7,8 की ट्रेनिंग

Date:

भास्कर न्यूज | गुमला रायडीह प्रखंड मुख्यालय में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और बीएलए-2 के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित हुआ। जिसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सह जिला अध्यक्ष व दिशा सदस्य राजनील तिग्गा, दिशा सदस्य सह मास्टर ट्रेनर अनिरुद्ध चौबे, रूपेश कुमार सन्नी, प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल कुजूर, मंडल अध्यक्ष जगदीश इंदवार, करिया उरांव, शशिकांत बेक, सुरेश प्रसाद साहू, अंजली तिग्गा और दिव्या किंडो सहित 13 पंचायत अध्यक्ष तथा 71 बीएलए-2 मौजूद थे। संवाद कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर अनिरुद्ध चौबे ने बीएलए-2 और पंचायत कमिटी के सदस्यों को एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन और सुधार की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए फॉर्म 6, 7 और 8 भरने की पूरी प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 का दायित्व है कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करें और पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Cuba’s national energy grid collapses, causing island-wide blackout

With the Trump administration’s oil blockade cutting off fuel...

Every country has right to act keeping own interests in mind: Israel envoy

3 min readNew DelhiMar 17, 2026 04:27 AM IST Amid...

Mahindra EPC Irrigation and 3 Other Stocks in Focus After Receiving Large Work Orders

Synopsis: Four stocks, Gujarat Inject (Kerala), Gabion Technologies India,...
Join Us WhatsApp