राष्ट्रपति के स्वागत में थमेगा शहर:जमशेदपुर के सोनारी से कदमा तक मरीन ड्राइव रहेगा बंद, टोल ब्रिज व डोबो पुल पर भी ब्रेक

Date:


26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति के शहर पहुंचने से एक घंटे पहले और उनके उड़ान भरने के 15 मिनट बाद तक सोनारी से कदमा ​टोल ब्रिज तक मरीन ड्राइव पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। आगमन से एक घंटा पहले कदमा टोल ब्रिज और सोनारी दोमुहानी पुल (डोबो) पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। वैकल्पिक मार्ग के रूप में सोनारी एयरपोर्ट-कागलनगर-दोमुहानी रूट भी चिन्हित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी भूमि पूजन
शिक्षा, सामाजिक कार्यों और सांस्कृतिक‎ संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय ओडिया समाज‎ अब नई पहल करने जा रहा है। जमशेदपुर के मरीन ड्राइव‎ के पास 2.8 एकड़ भूमि पर 100 करोड़ की‎ लागत से श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल सेंटर का‎ निर्माण किया जाएगा। मंदिर का भूमि पूजन‎ 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। राष्ट्रपति का प्रस्तावित रूट चार्ट
रांची से जमशेदपुर: भारतीय वायु सेना का विशेष हेलीकॉप्टर
लैंडिंग: सोनारी एयरपोर्ट
कारकेड रूट: एयरपोर्ट -सर्किट हाउस गोलचक्कर-साईं मंदिर- मरीन ड्राइव
गंतव्य- कदमा ग्रीन पार्क के समीप मुख्य आयोजन स्थल इन बिंदुओं पर विशेष जोर
दीवारों का रंग-रोगन, सड़क मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू।
संवेदनशील जगहों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश।
आयोजन स्थल पर निर्बाध बिजली, पेयजल और स्वच्छता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी तय की गई। मंच पर सिर्फ 9 लोग रहेंगे, सूची को स्वीकृति का इंतजार
कार्यक्रम के दौरान मंच पर राष्ट्रपति के साथ बैठने वालों की सूची को लेकर राष्ट्रपति भवन बेहद सख्त है। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा आयोजन समिति के 9 प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रस्तावित नाम प्रशासन के माध्यम से मुख्य सचिव अविनाश कुमार के जरिए राष्ट्रपति भवन भेजे गए हैं। अंतिम स्वीकृति राष्ट्रपति भवन से मिलने के बाद ही मंच पर बैठने की अनुमति दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

HDFC Bank profit rises 2.2%, NPAs up by 16% | Business News

2 min readMumbaiJan 23, 2025 04:00 AM IST HDFC Bank,...

‘Don’t know what the fuss is all about’ – Pakistan captain Salman Agha on Usman Tariq’s action | CricTracker

Pakistan skipper Salman Ali Agha has questioned the “fuss”...
Join Us WhatsApp