
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले होने जा रहे राज्य की 5 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद राहुल सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने 4 राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किये हैं. इनमें से 50 प्रतिशत यानी आधे बंगाली नहीं हैं.
बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार समेत 4 लोगों को टीएमसी ने दिया टिकट
तृणमूल कांग्रेस ने पिछले दिनों मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार, LGBTQ समुदाय से आने वाली सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी और बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री कोयल मलिक को राज्यसभा भेजने का फैसला किया. राहुल सिन्हा का कहना है कि इनमें से आधे बंगाली नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें : कौन हैं राहुल सिन्हा, जिन्हें भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट
मेरा नामांकन भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संदेश देता है कि उन्हें उचित समय पर मौका मिलेगा. यदि आप संगठन के लिए चुपचाप और समर्पित होकर काम करते हैं, तो आपको इसका फल जरूर मिलेगा.
राहुल सिन्हा, पश्चिम बंगाल से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार
तृणमूल के कुशासन के मुद्दे को उठायेंगे उच्च सदन में
भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा है कि आगामी राज्यसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से उनकी उम्मीदवारी समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा महत्व दिये जाने का प्रमाण है. उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचित होने पर, वह पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के ‘कुशासन’ के मुद्दे को उच्च सदन में उठायेंगे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
16 मार्च को होंगे राज्यसभा चुनाव, उसी दिन मतगणना भी
भाजपा द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित 9 उम्मीदवारों में पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व प्रमुख भी शामिल हैं. अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर रिक्त होने वाली 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को होने हैं. मतगणना भी उसी दिन होगी.
इसे भी पढ़ें
हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम
होली उत्सव में पहुंचे भाजपा के शुभेंदु अधिकारी, माकपा ने दर्ज करायी प्राथमिकी, जानें पूरा मामला
राहुल सिन्हा के लिए खुशियां लेकर आयी 2026 की होली, भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट
बंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मालदा में ‘जय मां काली’ के जयघोष के साथ तेज हुई परिवर्तन यात्रा
The post राहुल सिन्हा का ममता बनर्जी पर हमला, टीएमसी के 4 राज्यसभा उम्मीदवारों में 50 प्रतिशत बंगाली नहीं appeared first on Prabhat Khabar.




