रूस के कोचेतोव्का-2 रेलवे स्टेशन के पास जोरदार विस्फोट, कई ऑयल टैंकरों में लगी आग – Massive Explosion Near Russia Kochetovka 2 Railway Station in Tambov Region ntc dpmx

Date:

रूस के तांबोव क्षेत्र में स्थित कोचेतोव्का-2 रेलवे स्टेशन के पास बुधवार (4 फरवरी) को एक बड़ा विस्फोट हुआ. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रेलवे स्टेशन के नजदीक एक विशाल आग का गोला उठता हुआ दिखाई दे रहा है. रूस के आपातकालीन मंत्रालय (Ministry of Emergencies) ने तास समाचार एजेंसी को बताया कि विस्फोट के बाद कई ट्रेन ऑयल टैंकरों में आग लग गई.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने वीडियो की लोकेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि फुटेज में दिखाई दे रहे लोगों, ओवरब्रिज, स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर और आसपास की इमारतों का मिलान तांबोव के कोचेतोव्का-2 रेलवे स्टेशन की सैटेलाइट और फाइल तस्वीरों से किया गया. घटना की तारीख की पुष्टि आधिकारिक और मीडिया रिपोर्ट्स के साथ-साथ अन्य तस्वीरों के आधार पर की गई है.

वहीं रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए के अनुसार, रूसी रेलवे कंपनी ने बताया कि ईंधन से लदे मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते आग लग गई और यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये टैंकर ईंधन से भरे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई. आग की लपटें दूर से ही देखी जा सकती थीं और धुएं का घना गुबार स्टेशन के आसपास छा गया. हादसे के बाद कई ट्रेनों को रोक दिया गया या उनके मार्ग में बदलाव किया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

मॉस्को इंटररीजनल ट्रांसपोर्ट प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने टेलीग्राम पर जारी एक बयान में कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह है. फिलहाल इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना के चलते क्षेत्र में रेलवे सेवाएं प्रभावित हुई हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रेलवे सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल करने की कोशिशें जारी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Blaze at 24-storey Mumbai high-rise, elderly woman dead

2 min readMumbaiMar 23, 2026 10:57 AM IST A senior...

What made Kuldeep Yadav emotional? Spinner’s candid revelation at TOISA 2025 | Cricket News

Kuldeep Yadav at TOISA 2025 in Lucknow. LUCKNOW:...
Join Us WhatsApp