रोमांचक मैच में बिहार ने झारखंड को हरा शील्ड पर कब्जा जमाया

Date:


भास्कर न्यूज |इंद्रपुरी डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के डेहरी प्रखंड अंतर्गत भैंसहां पंचायत व भलुवाड़ी पंचायत के बीच स्थित लक्ष्मण बीघा खेल मैदान परिसर में एक दिवसीय अंतरराज्यीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बिहार व झारखंड टीम के बीच किया गया। जिसमें बिहार की टीम ने झारखंड को चार गोल से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जगदीशपुर के विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा एवं डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह,पूर्व सांसद महाबली सिंह, भलुवाड़ी पैक्स अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह, बिहार राज्य महिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष मधु उपाध्याय व अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। उद्घाटन उपरांत अतिथियों ने महिला खिलाड़ियों से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया तथा उनका हौसला आफजाई किया। मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द और प्रेम बढ़ता है । उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं का अप्रत्याशित विकास हुआ है, उसी का देन है कि आज सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में भी यह अंतर राज्यीय महिला खिलाड़ी खेल में भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में बिहार राज्य फुटबॉल महिला संघ के उपाध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख मधु उपाध्याय, आर एस के पब्लिक स्कूल के निदेशक आनंद सिंह, भलुआडी सरपंच संजय सिंह, संतोष कुमार, प्रमोद महतो, जद यू वरीयनेता सत्येंद्र सिंह, रविंद्र सिंह,चकनहां मुखिया पूनम देवी, डेहरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी, विनोद सिंह, मिथिलेश सिंह, अनिल कुमार सिन्हा, अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह सहित आसपास के कई लोग तथा खेल प्रेमी मौजूद थे। बिहार के तरफ से महिला फुटबॉल संघ सिवान तथा झारखंड के तरफ से झारखंड महिला फुटबॉल कमेटी रांची झारखंड के टीम ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘We’re Finally Here’: BTS Returns With Sold-Out Concert and New Album

new video loaded: ‘We’re Finally Here’: BTS Returns With...

कल्ला और जुबली मोड़ पर चला सघन चेकिंग अभियान

आसनसोल. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू...

‘They don’t have…’ – Mohammad Kaif points out glaring flaw in GT’s setup ahead of IPL 2026

Former India batter Mohammad Kaif is concerned by the...
Join Us WhatsApp