लड़की ने घर से भागकर की शादी,प्रेमी को मारी गोली:गयाजी में 7 से अधिक लड़कों ने 7 राउंड फायरिंग की, नाजुक हालत में घायल पटना रेफर

Date:


गयाजी में सोमवार की देर शाम एक शख्स पर 7 राउंड फायरिंग कर उसे घायल कर दिया गया। घायल को तत्काल मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसके जांघ में लगी गोली को निकाल दिया गया। हालांकि, कंधे में लगी गोली को डॉक्टर नहीं निकाल पाए और घायल की हालत को नाजुक देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया। मंगलवार को जब घायल शख्स की पत्नी से बातचीत की गई तो उसने बताया कि पहले अफवाह उड़ाई गई कि मैंने लव मैरिज की है, इसलिए मेरे माता-पिता ने मेरे पति पर फायरिंग कराई है, लेकिन सच्चाई कुछ और है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। फायरिंग का मामला क्या है? कितने आरोपियों ने फायरिंग की? फायरिंग की वजह को लेकर पुलिस का क्या कहना है? घायल की पत्नी और मौसी ने दैनिक भास्कर को बातचीत में क्या-क्या बताया? पढ़ें पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले फायरिंग का मामला समझिए घटना गयाजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के धनिया बगीचा का है। घायल की पहचान 30 साल के अविनाश पासवान के रूप में की गई है। घायल की पत्नी नेहा ने बताया कि मेरे पति प्राइवेट जॉब करते हैं। देर शाम घर /यानी कल्याणपुर लौट रहे थे। इस दौरान गजाधर बिगहा रोड में धनिया के बगीचा में कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। मेरे पति का किसी से कोई लेना-देना नहीं था। मेरे पति वहां खड़े हुए तो एक आरोपी मेरे पति को गाली देने लगा। मेरे पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि तुम्हें गोली मार देंगे। मेरे पति ने इसका विरोध किया और आरोपियों को हल्के में लेते हुए कहा कि तुम लोगों की इतनी हिम्मत। इसके बाद आरोपियों ने मेरे पति पर 7 राउंड फायरिंग की। दो गोली मेरे पति को लग गई। नेहा बोली- आरोपियों से 7 साल पुराना विवाद है घायल की पत्नी ने बताया कि मामला करीब 7 साल पुराना है। हर छह महीने पर मेरे पति को गोली मारने की धमकी देते हैं। करण नाम का एक आरोपी जब मेरे पति पर गोली चला रहा था, तब उसकी मां ने कहा कि तुम फायरिंग करो, थाना में पैसा देकर मामला सलटा लेंगे। आरोपी चोरी-छिनतई करता है। वो 10 से अधिक बार जेल जा चुका है। आरोपी करण का बड़ा भाई भी आपराधिक प्रवृति का था। दो तीन साल पहले पिस्टल लेकर घूम रहा था। इसी दौरान उसकी गलती से पिस्टल से गोली चल गई और आरोपी के बड़े भाई की मौत हो गई। आरोपी को लेकर अभी उसके तीन भाई हैं। घायल की पत्नी ने कहा कि करण और शिवा मांझी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और हम लोगों को धमका रहे हैं। घायल की मौसी बोली- आरोपी नशे में आए थे, गाली-गलौच करने लगे घायल अविनाश की मौसी रेखा देवी ने बताया कि आरोपी शराब पीकर आए थे। हम लोगों को बोलने लगे कि पासवान समाज के लोगों का मन बढ़ गया है। तुम लोगों की हैसियत नहीं कि हम लोगों से उलझो। इसके बाद हम लोगों के घर के बच्चों को खिंचकर आरोपी उठा ले गए। इसके बाद आरोपी के अन्य साथी भी आए और ईंट-पत्थर चलाने लगे, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। अविनाश की मां और कुणाल नाम के एक बच्चे के सिर में चोट आई है। कुणाल ने बताया कि मैं कही से घर आया तो देखा कि आरोपी गालियां दे रहे हैं। मैंने विरोध किया तो पेंचकस और हाथ में पहनने वाले लोहे के कड़े से मेरे सिर पर आरोपी करण, शिवा और अन्य ने हमला कर दिया। अब जानिए, घटना को लेकर पुलिस का क्या कहना है? डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि डेल्हा में गोलीबारी हुई है। नीतू नाम की लड़की पासवान जबकि करण नाम का लड़का मांझी समाज से आता है। दोनों के बीच प्यार का मामला था। पहले जब दोनों भागे थे, तब लड़की नाबालिग थी, प्रेशर के बाद लड़की घर आ गई थी। दो महीने पहले लड़की एक बार फिर लड़के साथ भाग गई और दोनों ने शादी कर ली। दोनों परिवार में इसी बात को लेकर तनातनी थी। इसी मामले में फायरिंग हुई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों परिवार की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुख्य आरोपी करण और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

3 reasons why Kavya Maran’s SRH should appoint Ishan Kishan as captain in Pat Cummins’ absence

Indian Premier League (IPL) 2026 is already delivering...

Vaibhav Sooryavanshi: RR’s ‘freak’ who only understands batting | Cricket News

RR's Vaibhav Sooryavanshi (PTI Photo/Manvender Vashist...

bhagalpur news. राकेश के 121 रन की बदौलत लखीसराय टीम पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीए मेंस...
Join Us WhatsApp