लव अफेयर के चक्कर में युवक को मारा:जमशेदपुर थीम पार्क के पास किया लहुलुहान; CCTV आया सामने, चार दिनों में तीसरी वारदात

Date:


जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना टेल्को थीम पार्क के पास की है, जहां आदर्श सिंह नामक युवक को आरोपियों ने घेरकर गर्दन और पीठ पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक बाइक से आते और हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि आदर्श सिंह एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। युवती के बार-बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना, जिससे विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि घटना के समय युवती भी मौके पर मौजूद थी। उसी के कहने पर फारूक, अयान और एक अन्य युवक ने मिलकर आदर्श पर चापड़ से हमला किया। घायल आदर्श ने बताया कि उसे महरूफ नामक युवक ने फोन कर रात करीब 8:30 बजे बातचीत के लिए बुलाया था। जैसे ही वह थीम पार्क पहुंचा, वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। चार दिनों में तीसरी वारदात टेल्को क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले चार दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। 22 मार्च की रात घड़ी पार्क के पास आयुष यादव पर हमला हुआ था। वहीं खड़ंगाझार ज्योतिनगर के दीपक चौरसिया और अभय गुप्ता को अगवा कर जानलेवा हमला किया गया था। ताजा मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp