रांची| महिलौंग (टाटीसिलवे) में लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के आह्वान पर बुधवार को थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 36 लोगों ने रक्तदान किया, जिसे सदर अस्पताल ब्लड बैंक, रांची को समर्पित किया गया। रक्तदाताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर लहू बोलेगा के संस्थापक नदीम खान सहित कई लोग मौजूद थे।
लहू बोलेगा का रक्तदान शिविर में 36 यूनिट रक्त संग्रह
Date:




