लातेहार के लाल का UPSC में कमाल, पिछली बार रह गई थी कसर, इस बार 103 रैंक लाकर बने IAS

Date:

लातेहार के लाल का UPSC में कमाल, पिछली बार रह गई थी कसर, इस बार 103 रैंक लाकर बने IAS

UPSC Result 2025, लातेहार, (चंद्र प्रकाश सिंह) : लातेहार जिले स्थित महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत चटकपुर गांव के होनहार लाल बिपुल गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 103वीं रैंक हासिल की. उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित होकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

संघर्ष से सफलता तक का सफर

बिपुल गुप्ता की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. पिछले वर्ष भी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की थी, लेकिन 368वीं रैंक आने के कारण वह आईएएस बनने से चूक गये थे. हालांकि, उसी वर्ष उन्होंने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) की परीक्षा में देशभर में 12वां स्थान प्राप्त किया था. वर्तमान में वन विभाग में बतौर अधिकारी कार्यरत हैं. हालांकि हमेशा से उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर जनसेवा करना था, जिसे उन्होंने इस बार हासिल कर लिया.

Also Read: साहिबगंज की निहारिका का ‘सुपर’ कमबैक! पहले प्रयास में मेंस भी नहीं हुआ, दूसरे में बन गईं ‘अफसर’

परिवार में खुशी की लहर

बिपुल गुप्ता के पिता का नाम पवन कुमार गुप्ता और माता का नाम दीपा गुप्ता हैं. शुक्रवार को जैसे ही यूपीएससी की परीक्षा में 103वीं रैंक की हासिल करने की सूचना मिली, परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी. उनकी इस उपलब्धि पर उनके दादा जयप्रकाश गुप्ता सहित पूरे परिवार ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया. माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिपुल ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपना सपना पूरा किया, बल्कि पूरे समाज को गौरवान्वित किया है.

गांव के युवाओं के लिए बने प्रेरणास्त्रोत

ग्रामीणों का बिपुल की सफलता पर कहना है कि वह गांव के बाकी युवाओं के लिए भी एक मिसाल बन गये हैं. उनकी सफलता यह संदेश देती है कि आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ की गयी मेहनत कभी निष्फल नहीं होती. रिजल्ट के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.

Also Read: बैंक की क्लर्क अब बनेंगी अफसर! धनबाद की श्रुति मोदी ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 569वीं रैंक

The post लातेहार के लाल का UPSC में कमाल, पिछली बार रह गई थी कसर, इस बार 103 रैंक लाकर बने IAS appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Huge fire rages at Tehran oil depot after Israeli attack | Israel-Iran conflict

NewsFeedFootage captured a massive fire raging at the Shehran...

Check India vs New Zealand Today Match Playing 11 Prediction, Full Squad, Players List

India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Today...

Dhanbad News: होली में मायके गयी थी महिला पुलिसकर्मी, बंद घर से लाखों की चोरी

Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर सेक्टर-03,...
Join Us WhatsApp