![]()
लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे एक हाइवा को आग के हवाले कर दिया। यह घटना नगड़ा ग्राम स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास हुई, जहां अपराधियों ने वाहन पर फायरिंग भी की। शाम करीब 7:15 बजे मगध कोलियरी (चमातू) से कोयला लेकर एक हाइवा बालूमाथ साइडिंग की ओर जा रहा था। नगड़ा ग्राम के पास तीन पैदल अपराधियों ने वाहन को रोकने के लिए पत्थरबाजी की। जब चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, तो अपराधियों ने हाइवा के पिछले टायर पर गोली चला दी। तेल को हाइवा पर छिड़ककर आग लगा दी गोली लगने से हाइवा रुक गया। इसके बाद अपराधियों ने चालक जगन्नाथ गंझु को हथियारों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। चालक के अनुसार, अपराधियों ने अपने साथ लाए तेल को हाइवा पर छिड़ककर आग लगा दी, जिससे हाईवा में लदा कोयला जलने लगा। चालक ने यह भी बताया कि तीन अपराधी सामने थे, जबकि उनके दो अन्य साथी दूर से स्थिति पर नजर रखे हुए थे। तेल को हाइवा पर छिड़ककर आग लगा दी गोली लगने से हाइवा रुक गया। इसके बाद अपराधियों ने चालक जगन्नाथ गंझु को हथियारों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। चालक के अनुसार, अपराधियों ने अपने साथ लाए तेल को हाइवा पर छिड़ककर आग लगा दी, जिससे हाइवा में लदा कोयला जलने लगा। चालक ने यह भी बताया कि तीन अपराधी सामने थे, जबकि उनके दो अन्य साथी दूर से स्थिति पर नजर रखे हुए थे। बदमाशों ने दी चेतावनी बिना ‘मैनेज’ किए कोयला ढुलाई का काम न किया जाए घटना को अंजाम देने के बाद, अपराधियों ने चालक को चेतावनी दी कि बिना ‘मैनेज’ किए क्षेत्र में कोयला ढुलाई का काम न किया जाए। वारदात के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल तेतरियाखांड कोलियरी से दमकल की गाड़ी बुलाई गई, जिसने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। इधर, इस घटना के बाद कोयला कारोबारियों और वाहन चालकों में भय का माहौल है।
लातेहार में अपराधियों ने कोयला लदे हाइवा में लगाई आग:फायरिंग कर ड्राइवर को धमकाया, तीन अपराधियों ने पथराव कर गाड़ी को रोका
Date:




