लातेहार में अमीन सात हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार:पलामू एसीबी ने की कार्रवाई, जमीन को ऑनलाइन करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

Date:


लातेहार में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पलामू एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गारू अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को 7,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी टीम से मिली जानकारी के अनुसार, गारू निवासी विशाल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। अमीन मुनिदेव सिंह ने विशाल कुमार से ऑफलाइन जमीन को ऑनलाइन करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। विशाल कुमार ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए इसकी सूचना पलामू एसीबी टीम को दी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने एक जाल बिछाया। इसी दौरान आरोपी अमीन को 7,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद, टीम उसे उसके आवास पर ले गई, जहां तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी पूरी होने के बाद, आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पलामू ले जाया गया है। एसीबी की इस कार्रवाई की खबर मिलते ही गारू प्रखंड अंचल कार्यालय में हलचल मच गई। कई कर्मचारी कार्यालय छोड़कर बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि गारू प्रखंड में एसीबी द्वारा की गई यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Six possible effects of Trump's climate policy change

The announcement on Thursday removes the legal bedrock for...

Water Management Stock in Focus After Reporting an Order Book Larger Than Its Market Cap

Synopsis: Denta Water shares fell 12% despite reporting an...
Join Us WhatsApp