लीगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन किया गया

Date:


भास्कर न्यूज | गढ़वा नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के अध्यक्ष मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजन लकड़ा के मार्गदर्शन में रमना प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय टंडवा में नवमी एवं दसवीं के छात्र-छात्राओं के बीच लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रमाशंकर चौबे ने सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से की। वहीं अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण की बात बताई। इस दौरान उन्होंने कहा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के गठन उद्देश्य एवं बच्चों के उनके अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में विस्तार से चर्चा की। सभी को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2007 तथा नशा उन्मूलन से संबंधित जानकारियां प्रदान की। डीएलएसए के द्वारा नि: शुल्क कानूनी सहायता के लिए 15100 डायल तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा सड़क दुर्घटना होने पर 1033 नंबर डायल के लिए बतलाया। सड़क सुरक्षा के बारे में भी छात्राओं को विशेष जानकारी दी। मौके पर विद्यालय के शिक्षक धीरज कुमार, सुभाष कुमार वर्मा एवं मोहम्मद साबिर अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पीएलवी रूपेश कुमार रजक ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sweden detains captain of Russian shadow fleet ship

The skipper of the Sea Owl One is suspected...

दुर्गा मंदिर का मनाया गया दसवां वार्षिक महोत्सव, भंडारे का आयोजन किया गया

भास्कर न्यूज | मझिआंव मझिआंव के हृदयस्थल बाजार समिति...

EAM speaks to Saudi, UAE counterparts on West Asia crisis | India News – The Times of India

NEW DELHI: India's continued engagement with the...
Join Us WhatsApp