लोहरदगा में टला बड़ा विवाद: अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने खुलवाया रास्ता, आपसी सहमति से हुआ दाह-संस्कार

Date:

लोहरदगा में टला बड़ा विवाद: अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने खुलवाया रास्ता, आपसी सहमति से हुआ दाह-संस्कार

Lohardaga News, लोहरदगा : लोहरदगा स्थित सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु पंचायत अंतर्गत कोयल नदी तट पर शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदायों के बीच उत्पन्न रास्ता विवाद गुरुवार को प्रशासन की सक्रियता से टल गया. प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने आपसी सहमति जतायी, इसके बाद मृतका का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, सीठियो ग्राम निवासी स्वर्गीय इंदुरु साहू की 80 वर्षीय पत्नी दौलत देवी का गुरुवार को निधन हो गया था. दाह संस्कार के लिए कोयल नदी जाने वाले रास्ते को लेकर सेरेंगहातु के ग्रामीणों के साथ विवाद की स्थिति बन गयी. सूचना मिलते ही सीओ पंकज कुमार भगत और थाना प्रभारी नीरज झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आपसी सौहार्द और मानवीय मूल्यों का हवाला देते हुए समझाया, जिस पर ग्रामीण सहमत हुए और शव यात्रा को रास्ता दिया गया.

Also Read: कोयला कारोबारियों के घर फायरिंग पर DIG सख्त: रामगढ़ SP को SIT गठन का निर्देश, अपराधियों की खैर नहीं

भविष्य के लिए बनेगी ठोस रणनीति

सीओ और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सीठियो ग्राम वासियों को दाह संस्कार में होने वाली समस्या का स्थायी समाधान निकाला जायेगा. इसके लिए दोनों गांवों के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर रास्ता विवाद को हमेशा के लिए सुलझाया जायेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया कि गांव का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. मौके पर दोनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read: बाबा और पार्वती मंदिर के शिखर से खुलेंगे पंचशूल, महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर

The post लोहरदगा में टला बड़ा विवाद: अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने खुलवाया रास्ता, आपसी सहमति से हुआ दाह-संस्कार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

यह युवक रातों रात बना स्टार, भजन गाकर मिल रही पहचान, वायरल हो रही वीडियो

Last Updated:August 20, 2023, 18:23 ISTमध्यप्रदेश का बुंदेलखंड अपनी...

Student remittances under LRS in FY2025 lowest in five years | Business News

4 min readMumbaiUpdated: May 24, 2025 07:56 AM IST IN...
Join Us WhatsApp