![]()
बक्सर | महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस–2026” के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। विश्वामित्र प्रशासनिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही विज्ञान दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह आयोजन महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन द्वारा खोजे गए ‘रमन प्रभाव’ की स्मृति में किया जा रहा है, जिसने भारतीय विज्ञान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० (डॉ) कृष्णा कान्त सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में पोस्टर का अनावरण किया गया। प्राचार्य ने कहा कि डॉ. सी. वी. रमन की खोज भारतीय विज्ञान के लिए मील का पत्थर साबित हुई। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान की भावना और नवाचार के प्रति जागरूकता विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डा भरत कुमार, डा सैकत देवनाथ, डॉ अमन कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार तिवारी, दिपक कुमार, डॉ शैलेन्द्र कुमार, डॉ विरेन्द्र प्रसाद, डा सुजित कुमार यादव, डॉ योगर्षि राजपूत, डॉ नवीन शंकर पाठक आदि थे।
विज्ञान चेतना का उत्सव की तैयारी तेज
Date:




