विधायक ने किया महिला क्रिकेट टीम के बीच ड्रेस का वितरण

Date:

विधायक ने किया महिला क्रिकेट टीम के बीच ड्रेस का वितरण

कोडरमा. इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए कोडरमा जिला अंडर- 23 महिला क्रिकेट टीम का गठन किया गया. महिला खिलाड़ियों को ड्रेस वितरण करते हुए विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि हमारी शुभकामनाएं टीम के साथ है. कोडरमा जैसे जिले में स्थानीय खिलाड़ियों के बल पर महिला क्रिकेट टीम का गठन जिला क्रिकेट एसोसिएशन की उपलब्धि मानी जायेगी. जिला क्रिकेट टीम निरंतर कोडरमा में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहा है. मौके पर केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन सकारात्मक सोच के साथ जिला में क्रिकेट की बेहतरी के लिए कार्य करता है. पदाधिकारियों के अनुसार, टीम का मैनेजर ओम प्रकाश और राजू रंजन सिन्हा तथा कप्तान राज्य स्तरीय खिलाड़ी सृष्टि कुमारी को बनाया गया. मौके पर अनिल सिंह, राकेश पांडेय, सोनू खान, ओम प्रकाश, पंकज सिंह, मुकेश प्रभाकर, महेश भारती, राजू रंजन सिन्हा, भीम गोस्वामी सहित अडंर 23 टीम के खिलाड़ी और उनके अभिभावक आदि मौजूद थे.

बजरंग नगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने कुंज बिहारी

झुमरीतिलैया. बजरंग नगर विकास समिति की बैठक बजरंग नगर में हुई, जिसमें कमेटी का गठन किया गया. इसमें लगातार आठवीं बार कुंज बिहारी त्रिवेदी अध्यक्ष चुने गये. उपाध्यक्ष सुनील सोनकर, सचिव रवि कुमार, सह सचिव अविनाश कुमार, अनिल चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष बिनु मेहता, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, लाइसेंस धारी पदाधिकारी दुर्गा प्रसाद राम चुने गये. संरक्षक वार्ड पार्षद गंदौरी रजक, पूर्व वार्ड पार्षद प्रमोद कुमार उर्फ बिनोद दीवाना होंगे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी का जुलूस बजरंग नगर एवं इसके आसपास के टोले में ही निकाला जायेगा. मौके पर देव नारायण मोदी, पप्पू सोनकर, नवल किशोर शर्मा, नारायण ठाकुर, मिथुन सोनी, ईश्वर दयाल, दीपक सोनकर, चंदन पासवान, संतोष सोनकर, विजय राम, नंदलाल कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद थे.

The post विधायक ने किया महिला क्रिकेट टीम के बीच ड्रेस का वितरण appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

3 players on CSK’s target list

The...

Pentagon makes ‘detailed preparations’ for possible US ground deployment in Iran: Report

The Pentagon has reportedly planned for a...

गैस गोदाम गली में घर में लगी आग

झुमरीतिलैया. शहर के वार्ड नंबर 24 स्थित गैस गोदाम...

Kris Srikkanth names his playing XI of Delhi Capitals (DC) for IPL 2026

With the Indian Premier League (IPL) 2026 set...
Join Us WhatsApp