![]()
नवादा में एक सड़क दुर्घटना में जदयू विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को हुई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। अखिलेश कुमार अपने आवास से गाड़ी लेकर निकले थे। अचानक उनकी गाड़ी की रफ्तार बढ़ गई और वह एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। अखिलेश का शव पटना से नवादा स्थित उनके पैतृक आवास पथर इंग्लिश के लिए रवाना हो चुका है। घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव का परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को पूरे नवादा इलाके में मातम छा गया। धीरे-धीरे लोग उनके पैतृक आवास पर जुटना शुरू हो गए हैं। राजनीति से दूर रहते थे अखिलेश कुमार मृतक अखिलेश कुमार राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन परिवार के सभी सदस्यों और आम लोगों के साथ उनका व्यवहार काफी अच्छा था। वह राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होते थे और सभी से सहजता से बातचीत करते थे। लोग उन्हें एक मिलनसार व्यक्ति के रूप में जानते थे।
विधायक विभा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Date:




