विमान दुर्घटना में मारे गए परिवार को मदद की

Date:

बारियातू | थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22 फुलसू मोड़ के समीप जनता वर्क शॉप मोटरसाइकल गैरेज में गुरुवार रात आग लगने से दो बाइक जलकर राख हो गई। वर्क शॉप के संचालक मो. दानिश ने बताया कि प्रति दिन की तरह गुरुवार को भी गैरेज बंद कर बालूमाथ अपने घर चला गया। रात करीब 1.30 बजे फोन आया कि गैरेज में आग लग गई है। जबतक गैरेज के पास पहुंचे, पुलिस भी आ गई थी। पुलिस व आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाए। तबतक बनाने के लिए रखे दो बाइक जलकर राख हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार गैरेज के समीप रहने वाले युवक बाहर निकले थे तो देखा कि बाइक गैरेज से धुआं निकल रहा है। तब उसने ही आसपास के लोगो व गैरेज संचालक को फोन कर घटना की जानकारी दी। साथ ही सभी के सहयोग से बालू व पानी से आग पर काबू पाया गया। आग कब कैसे लगी पता नही चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp