बोकारो | भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में रेलवे कॉलोनी में स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय रेल प्रबंधक विनीत कुमार से मुलाकात की। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में रेलवे कॉलोनी में स्थापित प्रतिमा का आईओडब्ल्यू बोकारो द्वारा किए जा रहे विरोध का मुद्दा उठाया और इसे सामाजिक सम्मान से जुड़ा विषय बताया। उन्होंने मांग किया कि प्रतिमा को हटाने या विवादित बनाने के बजाय इसका सम्मानजनक समाधान निकाला जाए। क्षेत्रीय रेल प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
विवाद को लेकर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक से मिला भीम आर्मी
Date:




