वीडियो बनाने का विरोध करने पर मारपीट, चार राउंड फायरिंग का लगाया आरोप

Date:


भास्कर न्यूज | विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन वार्ड 8 मामा पुल चौक के समीप आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज गुरुवार को विभूतिपुर सीएचसी में कराया गया। पीड़ित पक्ष ने प्रतिपक्ष पर न केवल लाठी-डंडों से हमला करने, बल्कि दहशत फैलाने के लिए चार राउंड फायरिंग करने का भी संगीन आरोप लगाया है। गुरुवार को सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचे जख्मी अशोक पासवान, उनके पुत्र कृष्णनंदन कुमार, नीतीश कुमार, शिवनाथ कुमार और क्रांति देवी ने बताया कि विवाद की शुरुआत सोमवार को हुई थी। कृष्णनंदन ने बताया कि घर की महिलाएं जब शौच के लिए निकली थीं, तब पड़ोस के ही कुछ युवकों ने चुपके से उनका वीडियो बना लिया। विरोध करने पर युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। सोमवार को इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसमें आरोपियों द्वारा फायरिंग किए जाने की बात कही जा रही है। पीड़ितों ने बताया कि बुधवार (होली) की संध्या करीब 20-25 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर के सामने पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। मामले की जांच की मांग की है। जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा पीड़ित परिवार, पुलिस से ​गुहार जब अशोक पासवान की पत्नी अनिता देवी हाथ में एक जिंदा कारतूस लेकर गुरुवार को अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने दावा किया कि घटना के दौरान यह गोली जमीन पर गिरी थी, जिसे उनकी बेटी ने उठा लिया था। बताया कि इसकी सूचना 112 नंबर की पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों को जब यह जिंदा गोली सौंपी गई, तो उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया और तुरंत वापस लौट गए। ^आपसी विवाद की सूचना मिली है, लेकिन फायरिंग या मौके से जिंदा गोली मिलने की जानकारी फिलहाल नहीं है। मामले की गंभीरता से जानकारी हासिल की जा रही है, आवेदन मिलने पर जांचोपरांत दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। – सुनील कुमार झा, थानाध्यक्ष, विभूतिपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp