
दुर्गापुर.
सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय(इडी) ने राज्य के अन्य स्थानों के साथ दुर्गापुर में भी तलाशी अभियान चलाया. इडी अफसरों की टीम शहर के गांधी मोड़ स्थित वेबेल आइटी पार्क पहुंची और परिसर में स्थित जिक्योजी टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में कई घंटों तक जांच की. अभियान के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती थी.आइटी पार्क में संचालित था कॉल सेंटर
स्थानीय सूत्रों के अनुसार गांधी मोड़ स्थित वेबल आईटी पार्क राज्य सरकार की पहल पर कई वर्ष पहले शुरू किया गया था, जहां आईटी क्षेत्र से जुड़ी 50 से अधिक कंपनियों के कार्यालय हैं. कुछ वर्ष पहले ग्राउंड फ्लोर पर जिक्योजी टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय शुरू किया गया था, जहां कॉल सेंटर संचालित होता था. कंपनी के डायरेक्टर के रूप में स्वरूप मधु, दीपांगर धारा और सुभाजित चक्रवर्ती कार्यरत थे.करीब एक वर्ष से बंद है कार्यालय
सूत्रों का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले कॉल सेंटर बंद कर दिया गया था. कार्यालय की देखरेख के लिए दो ऑफिस बॉय रखे गये थे, जो समय-समय पर सफाई के लिए ताला खोलते थे. सोमवार को इडी की टीम ने उन्हीं से कार्यालय का ताला खुलवाकर कई घंटों तक तलाशी ली. जांच के बाद दोपहर में अधिकारियों की टीम वहां से रवाना हो गयी.The post वेबेल आइटी पार्क में इडी की छापेमारी कई घंटों तक चला तलाशी अभियान appeared first on Prabhat Khabar.




