वेल्लोर जाने के लिए धनबाद को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस:रांची, बोकारो स्टील सिटी होकर रवाना होगी; लंबी वेटिंग से मिलेगी राहत

Date:


भारतीय रेलवे ने दक्षिण भारत और झारखंड के बीच बेहतर रेल संपर्क सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन संख्या 16619/16620 पोदनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन का शुभारंभ 11 मार्च को तिरुचिरापल्ली से किया जाएगा। यह सेवा साप्ताहिक रूप से संचालित होगी और आधुनिक अमृत भारत रेक के साथ चलेगी। ट्रेन पोदनूर से प्रस्थान कर कोयम्बटूर, तिरुपुर, ईरोड, सलेम, काटपडी, विजयवाड़ा, राजामुंद्री, रायगडा, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी और चंद्रपुरा होते हुए धनबाद पहुंचेगी। इसी रूट से वापस भी लौटेगी। इस ट्रेन के चलने से उन यात्रियों को ज्यादा राहत मिलेगी, जो बेहतर इलाज कराने दक्षिण भारत जाते हैं। रांची से प्रतिदिन औसतन 400 यात्री वेल्लोर जाते हैं। खासकर सीएमसी वेल्लोर। काफी राहत मिलेगी। ट्रेन पोदनूर से शनिवार सुबह रवाना होगी और धनबाद से सोमवार को वापस लौटेगी। मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव रहेगा, जिससे झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक रेल विकल्प मिलेगा। रांची रेलमंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा कि दक्षिण भारत के लिए ट्रेन की मांग पहले से की जा रही थी। यह ट्रेन मिलने से रांची और आसपास के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। वो सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी धनबाद-एल्लेपी में आधे से ज्यादा यात्री रांची के होते हैं
रेलवे सूत्र ने बताया कि रांची से प्रतिदिन औसतन 400 लोग ट्रेन से वेल्लोर जाते हैं। दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है। कुल मिलाकर वेल्लोर समेत अन्य शहरों में जाने के लिए प्रतिदिन 600 के करीब लोग जाते हैं। धनबाद- एल्लेपी एक्सप्रेस में करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा यात्री रांची रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से बोर्डिंग करते हैं। सबसे ज्यादा करीब 30 प्रतिशत यात्री रांची स्टेशन से बोर्डिंग करते हैं। लोहदरगा, गुमला, पलामू, चतरा, खूंटी, सिमडेगा आदि जिलों के भी लोग दक्षिण भारत जाने के लिए रांची या हटिया रेलवे स्टेशन में आते हैं। दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में हमेशा रहती है लंबी वेटिंग
दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में अक्सर लंबी प्रतीक्षा और सीट उपलब्धता की समस्या रहती है। झारखंड के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों जैसे रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, चास, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, डाल्टनगंज और चतरा के लोगों के लिए नई ट्रेन राहत साबित होगी। झारखंड पैसेंजर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव प्रेम कटारूका ने कहा कि दक्षिण भारत के लिए जाने वाली ट्रेनों में अक्सर लंबी वेटिंग या नो रूम की स्थिति होती है। नई ट्रेन सेवा से यात्रियों को बेहतर यात्रा का विकल्प मिलेगा। छात्रों-श्रमिकों के लिए उपयोगी : अरुण जोशी
जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने कहा कि इससे छात्रों, श्रमिकों और बेहतर इलाज के लिए दक्षिण भारत जाने वाले मरीजों को सुविधाजनक रेल संपर्क मिलेगा। ट्रेन झारखंड के औद्योगिक और खनन क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए भी उपयोगी होगी। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने कहा कि यह सेवा लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp