शंकरपुर में ईद की तैयारी:मस्जिदों और ईदगाहों में रंग-रोगन और सफाई, 20 मार्च को मनाया जाएगा त्योहार

Date:


शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान-उल-मुबारक के समापन के साथ ही प्रखंड मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों व ईदगाहों में साज-सज्जा का काम युद्धस्तर पर जारी है। नमाज स्थलों को आकर्षक रूप देने के लिए ग्रामीण अपने स्तर पर जुटे हुए हैं। रमजान के अंतिम चरण में मस्जिदों और मुख्य ईदगाहों में रंग-रोगन और सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए, ईदगाहों में नमाजियों के लिए विशेष शामियाने, ठंडे पेयजल और पंखों की व्यवस्था की गई है। कई गांवों में युवा टोलियां सड़कों और रास्तों की सफाई में भी जुटी हैं ताकि नमाजियों को असुविधा न हो। इस वर्ष 19 फरवरी से शुरू हुआ रमजान का पाक महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 27वीं रमजान (शब-ए-कद्र) के बाद, अब सभी की निगाहें चांद के दीदार पर टिकी हैं। यदि 19 मार्च (गुरुवार) की शाम चांद नजर आता है, तो पूरे क्षेत्र में 20 मार्च (शुक्रवार) को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया है। बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने बताया कि रमजान और ईद आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। उन्होंने प्रखंड प्रशासन को सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई और पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मना सकें। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है और अफवाह फैलाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल हर चौक-चौराहे पर मुस्तैद रहेगा। इस बीच, बाजार में भी ईद की रौनक दिख रही है। सेवइयां, खजूर, टोपी और नए कपड़ों की दुकानों पर देर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp