शरीफ उस्मान हादी की हत्या कर पश्चिम बंगाल में छिपे 2 लोगों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Date:

Sharif Osman Hadi Murder: बांग्लादेश में छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा माने जाने वाले चर्चित युवा राजनीतिक नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के 2 आरोपियों को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर 24 परगना के बनगांव से गिरफ्तार कर लिया है. इन्हें भारत-बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाके से पकड़ा गया है.

आरोपियों के नाम फैजल करीम मसूद और आलमगीर हुसैन

आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ फैजल करीम मसूद उर्फ फैयसल और आलमगीर हुसैन के रूप में हुई है. दोनों ने मेघालय सीमा से भारत में घुसपैठ की थी. उनकी योजना थी कि जब मामला शांत हो जायेगा, तो मौका पाते ही वे बांग्लादेश लौट जायेंगे. इससे पहले ही दोनों को एसटीएफ ने पकड़ लिया.

  • मेघालय सीमा से अवैध तरीके से भारत में घुसे थे उसमान हादी की हत्या के आरोपी
  • कई दिनों तक बनगांव में डाला था डेरा, मौका मिलते ही बांग्लादेश लौटने की थी योजना

पटुआखाली और ढाका के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

एसटीएफ के अनुसार, फैजल बांग्लादेश के पटुआखाली का रहने वाला है. आलमगीर का घर ढाका में है. शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश से फरार हो गये थे. मेघालय सीमा से भारत में दाखिल हुए और इसके बाद पश्चिम बंगाल पहुंच गये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Sharif Osman Hadi Murder: बनगांव में छिपे थे हत्या के आरोपी

एसटीएफ ने बताया है कि दोनों आरोपी मौका मिलते ही सीमा पार कर फिर से बांग्लादेश लौटने की फिराक में थे. मुखबिरों ने एसटीएफ को सूचना दी कि हादी हत्याकांड के आरोपी बनगांव में छिपे हैं. इसके बाद एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

12 दिसंबर को ढाका में हादी को मारी गयी थी गोली

12 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास पुरातन कलवर्ट रोड इलाके में हादी को उस वक्त दिन-दहाड़े गोली मार दी गयी थी, जब वह नमाज पढ़कर लौट रहे थे. गंभीर रूप से घायल हादी का पहले ढाका में इलाज किया गया. बाद में बेहतर ट्रीटमेंट के लिए सिंगापुर भेज दिया गया. 18 दिसंबर की रात सिंगापुर के अस्पताल में हादी की मौत हो गयी थी.

हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में भड़की थी हिंसा

इस घटना के बाद बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन हुए. सोशल और पॉलिटिकल रियैक्शन भी सामने आये. बांग्लादेश पुलिस ने अपनी जांच में फैजल को हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया था. पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बांग्लादेश पुलिस ने आरोपियों को अपने कब्जे में लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी पर भड़के भाजपा नेता, देबजीत सरकार बोले- इस्लामी गणराज्य बनने की ओर बंगाल

अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में लागू होगा असम मॉडल, मालदा में बोले नितिन नबीन

पश्चिम बंगाल में दिख रहा बांग्लादेश में हो रहे चुनाव का असर, घोजाडांगा बंदरगाह से आयात-निर्यात बंद

The post शरीफ उस्मान हादी की हत्या कर पश्चिम बंगाल में छिपे 2 लोगों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2nd T20I: Devon Conway shines as New Zealand crush South Africa to level series | Cricket News

Devon Conway of New Zealand (Getty Images) Devon...

रणधीर गुप्ता बने रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष:अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद हुआ चुनाव

रामगढ़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों...

Navratna stock in focus after receiving ₹1,011 Cr in orders

Synopsis:  A stock delivering a 3-year compounded return of...
Join Us WhatsApp