शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Date:

भास्कर न्यूज|भरनो होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार की शाम भरनो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह एवं थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने संयुक्त रूप से की। बैठक की शुरुआत में अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों,समाजस ेवियों एवं गणमान्य लोगों को होली और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।उन्होंने अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे,प्रेम और सद्भाव के साथ दोनों पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।इस अवसर पर इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट रहेगा।उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट न डाले।यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि भरनो क्षेत्र में हमेशा से आपसी सौहार्द के साथ सभी पर्व-त्योहार मनाए जाते रहे हैं और प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार भी होली एवं ईद शांति और भाईचारे के साथ संपन्न होंगे।थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने कहा कि पुलिस प्रशासन आम जनता के सहयोग से ही बेहतर व्यवस्था बनाए रख सकता है।उन्होंने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत देने की बात कही।बैठक के उपरांत थाना परिसर में ही मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।बैठक में सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी, अभिनन्द कुमार,निर्मल प्रसाद,एएसआई अमोद कुमार,सिकंदर कुमार, रामजी बैठा,एमओ अंशुल टोप्पो,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मंजू खाखा, लेबर इंस्पेक्टर स्मिता लूगुन,हरिशंकर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp