![]()
शेखपुरा जिले के बरबीघा शहर स्थित सकलदेव नगर मुहल्ले में गुरुवार को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी के महज दस दिन बाद 19 वर्षीय पार्वती कुमारी उर्फ पारो ने अपने किराए के मकान में यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने बताया कि मृतका जयरामपुर थाना क्षेत्र के मदारी चक गांव निवासी स्वर्गीय विरु चौधरी की पुत्री थी। उसकी शादी दस दिन पहले नालंदा जिले के आस्थावां थाना क्षेत्र के इटौरा मानपुर गांव निवासी 26 वर्षीय पप्पू चौधरी के साथ विष्णुधाम सामस मंदिर में हुई थी। पप्पू चौधरी की यह दूसरी शादी थी
शादी के बाद यह जोड़ा बरबीघा शहर के सकलदेव नगर मुहल्ले में एक किराए के मकान में रह रहा था। पप्पू चौधरी की यह दूसरी शादी थी, क्योंकि उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। मृतका के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी, और उसकी मां ने गरीबी के कारण पार्वती की शादी पप्पू चौधरी से करवा दी थी, जो विदुर था। थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने आशंका जताई कि विवाहिता को अपने पति के विदुर होने की जानकारी मिलने के बाद वह इस बात को सहन नहीं कर पाई। घटना के समय पति दैनिक मजदूरी करने बिहारशरीफ गया हुआ था और पार्वती घर में अकेली थी। बाजार से लौटने के बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुट गई है।
शादी के 10 दिन बाद नवविवाहिता की खुदकुशी:शेखपुरा में किराए के घर में फांसी, पति मजदूरी पर था बाहर, कारणों की जांच जारी
Date:




