शिक्षकों का आंदोलन रहेगा जारी

Date:

सीवान. डीएवी पीजी कॉलेज सीवान में जारी प्राचार्य व शिक्षकों के बीच विवाद को लेकर मंगलवार को शिक्षक संघ जेनेरल बॉडी की बैठक हुई. मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि जबतक प्राचार्य के खिलाफ इंक्वायरी चल रही है तबतक शिक्षक कॉलेज में अपने आंदोलन को जारी रखेंगे. शिक्षकों का कहना है प्राचार्य पर गंभीर आरोप है. इंक्वायरी होने तक इनको डीएवी कॉलेज से बाहर रखा जाये. प्राचार्य पद का इस्तेमाल कर यह साक्ष्य को मिटा सकते हैं या गवाह को प्रभावित कर सकते हैं. बताते चलें कि प्राचार्य के खिलाफ शिक्षकों ने आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया है. डीएवी पीजी कॉलेज में महिला शिक्षकों का उत्पीड़न और उनको विशेष अवकाश से वंचित रखने का मामला तथा प्राचार्य के भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. शिक्षकों के आंदोलन में महिला शिक्षकों के स्पेशल लीव का मामला उठाए जाने पर बिहार के उच्च शिक्षा विभाग के 1992 के संकल्प के माध्यम से विश्वविद्यालयों एवं कॉलेज के महिला शिक्षकों को महीना में लगातार दो दिनों के स्पेशल लीव से संबंधित कार्यालय आदेश को मंगलवार को जीपीयू के कुलसचिव द्वारा अधिसूचना निर्गत की गई है. वहीं सोमवार को विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति को डॉ रामानुज कौशिक और डॉ प्रभाकर निषाद ने अपना लिखित बयान रिकॉर्ड कराया है. डीएवी पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ धनंजय यादव ने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षक संघ ने यह निर्णय किया है कि शिक्षक काली पट्टी बांधकर 10.30 बजे से वर्ग संचालन करेंगे. 10 बजे से 10.25 बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे.

The post शिक्षकों का आंदोलन रहेगा जारी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Air strike hit Kabul rehab centre as patients ate dinner, survivor tells BBC

The exact number killed in Monday night's strike by...

डॉ. छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ के उपन्यास का लोकार्पण

गिरिडीह | गिरिडीह के साहित्यकार डॉ. छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ...

Devon Conway, bowlers propel New Zealand to a thumping win over South Africa in 2nd T20I

New Zealand delivered a commanding performance in the...

Maharashtra Freedom of Religion Bill: Bill passed by Council amid concerns by Opp, ruling MLCs

3 min readMumbaiMar 18, 2026 01:55 AM IST A day...
Join Us WhatsApp