शिवाजीनगर के बंदा के छात्र-छात्रा शैक्षिक परिभ्रमण के लिए रवाना

Date:


भास्कर न्यूज |शिवाजीनगर शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों के ज्ञान और अनुभव को समृद्ध करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत मंगलवार को शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र के दो विद्यालयों के छात्र छात्राओं को शैक्षिक परिभ्रमण के लिए दरभंगा रवाना किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। छात्र छात्राओं को ऐतिहासिक, धार्मिक एवं वैज्ञानिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कराने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय बन्दा कन्या के छात्र छात्राओं की टोली को विद्यालय के प्रधानाध्यापक शांतिभूषण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं मध्य विद्यालय बुनियादपुर के बच्चों के शैक्षिक परिभ्रमण दल को प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर बस को दरभंगा के लिए रवाना किया। जैसे ही बस विद्यालय परिसर से रवाना हुई। कई अभिभावकों ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को किताबों में पढ़ी गई जानकारी को वास्तविक रूप में देखने और समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी समझ और जिज्ञासा दोनों बढ़ती है। विद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत आयोजित इस शैक्षिक यात्रा के दौरान छात्र छात्राएं दरभंगा जिले के कई प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इनमें दरभंगा तारामंडल, प्रसिद्ध काली मंदिर दरभंगा, श्यामा माई मंदिर, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर तथा स्थानीय संग्रहालय प्रमुख रूप से शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Epstein had two key aides

The court filings claim that, on one occasion, Indyke...

बंगाल चुनाव 2026: क्या आपका नाम भी कट गया है? ऐसे चेक करें फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम

जरूरी बातेंवोटर लिस्ट में नाम होगा, तभी डाल पायेंगे...
Join Us WhatsApp