Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा के घाट कुसुंभा में टाटा वाहन पलटा:15 श्रद्धालु घायल, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, 2 की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर


शेखपुरा जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड में रविवार को एक वाहन दुर्घटना में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। यह घटना घाट कुसुंभा-कोयला पथ पर उस समय हुई जब एक टाटा सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार, बाऊघाट गांव से लगभग 35 महिला और पुरुष दो वाहनों में सवार होकर लखीसराय के बड़हिया में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वे अनिल साव की मां के श्राद्ध कर्म के बाद गंगा स्नान के लिए निकले थे। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए
रास्ते में आगे चल रहा टाटा सवारी वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क के नीचे पलट गया। दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए घाट कुसुंभा पीएचसी में भर्ती कराया गया। 2 लोगों को पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सभी को शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में सुनील साव, मुन्ना साव, नगीना साव, फूलो देवी, पूनम कुमारी, फुला देवी, अनिल साव, राधा कुमारी, कदमा देवी, राममूर्ति साव और उनकी पत्नी, अर्जुन साव की पत्नी, सुनीता कुमारी, विक्रम साव, सुनील साव का भतीजा और भवानी देवी सहित अन्य शामिल हैं।

Spread the love

Popular Articles