शेखपुरा में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार:पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब और उपकरण जब्त किए

Date:


शेखपुरा के पांची गांव में पुलिस ने एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शेखोंपुरसराय थाना पुलिस ने छापामारी कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण तथा अर्ध-निर्मित शराब जब्त की। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान पांची गांव निवासी सुरेंद्र मांझी के पुत्र रणजीत मांझी के रूप में हुई है। वह अपने घर में छिपकर शराब का निर्माण कर रहा था। घर में अवैध शराब बनाने की गुप्त सूचना मिल रही थी शेखोंपुरसराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें काफी समय से कारोबारी द्वारा घर में अवैध शराब बनाने की गुप्त सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के लिए एक पुलिस टीम भेजी गई, जिसने छापामारी के दौरान कारोबारी को रंगेहाथ पकड़ा। प्राथमिकी दर्ज कर शेखपुरा जेल भेज दिया गया छापामारी का नेतृत्व शेखोंपुरसराय थाना के एएसआई नागेंद्र कुमार और मिथिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल से बरामद बड़ी मात्रा में अर्ध-निर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि शराब बनाने के उपकरण जब्त कर लिए गए। गिरफ्तार कारोबारी रणजीत मांझी के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp