शेखपुरा में युवक की पिटाई, पैर की हड्डी टूटी:खेत से लौटते समय हुआ हमला, थाने में शिकायत दर्ज

Date:


शेखपुरा जिले के सिरारी गांव में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसके पैर की हड्डियां टूट गईं। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सदर प्रखंड के सिरारी गांव में हुई, जहां शैलेंद्र शरण सिंह के पुत्र मंजीत कुमार पर हमला किया गया। मंजीत कुमार खेत से फसल देखकर लौट रहे थे, तभी उन्हें घेर लिया गया। पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, गांव के ही सुरेश सिंह के पुत्र रमेश कुमार ने लोहे की रॉड से मंजीत कुमार पर हमला किया। इस हमले में मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक पैर टूट गया। घटना के दौरान शोर-शराबा होने पर स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। मंजीत को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर शैलेंद्र शरण सिंह की पत्नी सुनैना देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp