![]()
शेखपुरा में सीपीआई कार्यालय में सोमवार को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने ‘साम्राज्यवादी विरोध दिवस’ के रूप में भी कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीनों शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि इन महान स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस को ‘साम्राज्यवादी विरोधी दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया है। पांडेय ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ भाकपा के बलिदानियों के संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने वर्तमान साम्राज्यवादी ताकतों, विशेषकर अमेरिका की कड़ी निंदा की, जिसने वेनेजुएला, ईरान और फिलिस्तीन में युद्ध छेड़ रखा है। उन्होंने अमेरिकी ‘दादागिरी’ का विरोध करने को आज की आवश्यकता बताया। प्रभात कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं से देश, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष और आंदोलन में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर देश और समाज के हित में शहादत देने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता कम्युनिस्ट नेता राजेंद्र महतो ने की। इस अवसर पर सीपीआई सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, विश्वनाथ प्रसाद, दिनेश कुमार, दुर्गा मांझी, कमलेश दास, नीरज पासवान, राजकुमार चौधरी, उपेंद्र महतो, शिवनारायण ठाकुर, धनंजय पांडेय सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
शेखपुरा में सीपीआई ने मनाया बलिदान दिवस:अमेरिकी साम्राज्यवाद की निंदा, ईरान-वेनेजुएला पर हमले का विरोध
Date:




