शेखपुरा में स्काउट्स एंड गाइड ट्रेनिंग शुरू:BEO ने किया शुभारंभ, बच्चों में अनुशासन और देश प्रेम बढ़ेगा

Date:


शेखपुरा के मध्य विद्यालय कुसुंभा घाट में शुक्रवार से स्काउट्स एंड गाइड का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसका विधिवत शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) विश्वजीत कुमार ने किया। प्रशिक्षण के लिए जिला मुख्यालय से विजय कुमार पाल को प्रशिक्षक के रूप में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि यह 6 दिवसीय प्रशिक्षण बच्चों को स्काउट एंड गाइड के विभिन्न क्रियाकलापों से अवगत कराएगा। बच्चों में अनुशासन, देश प्रेम और नैतिक विकास को बढ़ावा मिलेगा BEO विश्वजीत कुमार ने प्रशिक्षण के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे बच्चों में अनुशासन, देश प्रेम और नैतिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने प्रखंड में इस तरह के प्रशिक्षण की शुरुआत करने और अपने विद्यालय को पहले प्रशिक्षण के लिए चुने जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने BEO का भी धन्यवाद किया और बताया कि प्रशिक्षण से बच्चों में काफी उत्साह है और उन्हें अच्छा मार्गदर्शन मिल रहा है। आकर्षक मार्च पास्ट का अभ्यास किया प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक अनुपम कुमारी, लंकेश्वर केवट, भव्य किशोर, धर्मेंद्र कुमार, सुधांशु कुमार और मनीष दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों में स्काउट एंड गाइड की स्थापना कर बच्चों को इसके क्रियाकलापों की जानकारी देने की योजना बनाई है। प्रशिक्षण में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने आकर्षक मार्च पास्ट का अभ्यास किया और पिरामिड का निर्माण भी किया। स्कूली बच्चों के इन करतबों को देखकर ग्रामीण काफी प्रभावित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp