शेखपुरा में हाई टेंशन तार की चपेट में आए राजमिस्त्री-मजदूर:दोनों झुलसे, निर्माणाधीन मकान पर हादसा, गंभीर हालत में पावापुरी रेफर

Date:


शेखपुरा में रविवार को मकान निर्माण कार्य के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री और एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना शहर के बाईपास रोड स्थित एक सिनेमा हॉल के समीप हुई। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी के हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माणाधीन मकान पर काम चल रहा था। इसी दौरान राजमिस्त्री प्रदीप कुमार और मजदूर चंदन कुमार छड़ के सरिये उठा रहे थे। 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आया
तभी छड़ अनजाने में ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे दोनों तेज करंट की चपेट में आकर झुलस गए और जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया और घायलों को सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पावापुरी रेफर कर दिया। घायल राजमिस्त्री की पहचान कटरा चौक निवासी प्रदीप कुमार और मजदूर की पहचान खलासपुर गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और हाई टेंशन तारों के नीचे काम करते समय बरती जाने वाली असावधानी के मुद्दे को सामने ला दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp