शेखपुरा में 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव:ब्रह्माकुमारी अनुपम दीदी ने शिव को बताया सृष्टि का आधार

Date:


शेखपुरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान द्वारा गुरुवार को 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के बुधौली बाजार स्थित नंद उत्सव हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राज योगिनी ब्रह्माकुमारी अनुपम दीदी ने कहा कि भगवान शिव इस सृष्टि के आधार हैं। उन्होंने शिव और शंकर के बीच के अंतर को स्पष्ट किया। दीदी ने बताया कि शिवरात्रि को रात में मनाने का कारण यह है कि रात्रि अज्ञान और अंधकार का प्रतीक है। आज विश्व में भय, चिंता और निराशा का वातावरण दीदी ने आगे कहा कि आज विश्व में भय, चिंता और निराशा का वातावरण है, और मनुष्य मनोविकारों से ग्रस्त हैं। गीता में वर्णित धर्म गलानी के सभी लक्षण प्रकट हो चुके हैं। ऐसे समय में ज्ञान सूर्य परमात्मा शिव प्रकट होकर अज्ञान के अंधकार को दूर करते हैं। उन्होंने सहज राजयोग के माध्यम से अपनी बुराइयों को त्यागकर आत्म ज्योति जगाने का आह्वान किया, जिससे शिवरात्रि सार्थक हो सके। डॉ. रामाश्रय ने अपने संबोधन में कहा कि सभी परमात्मा की संतान हैं और सभी को सुख देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिव महिमा के गीत प्रस्तुत किए। परमात्मा शिव का आवाहन किया गया और शिव जयंती मनाई महोत्सव में शिव ध्वज फहराकर परमात्मा शिव का आवाहन किया गया और शिव जयंती मनाई गई। ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने उपस्थित सभी लोगों को तिलक लगाया, जबकि ब्रह्माकुमारी राधिका बहन और प्रियंका बहन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुखिया ज्योतिष भाई, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष दीपक कौशिक, पूर्व गौशाला अध्यक्ष संजय भाई, वरिष्ठ नागरिक जिला अध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, बरनवाल धर्मशाला के अध्यक्ष सुभाष प्रसाद वर्णवाल, सुमित भाई जी, डॉ. रामाश्रय प्रसाद सिन्हा, डॉ. सुरेश प्रसाद, डॉ. विकास, प्रोफेसर रामाधीन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रोफेसर रमाकांत प्रसाद सिंह, मुरलीधर मुरारी की शिक्षिका रिंकी बहन और बरनवाल धर्मशाला के अध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Will Max Financial share price cross ₹2,000 after announcing robust Q3 results?

Synopsis: Max Financial gains after robust Q3 performance; Jefferies...

Two US Navy ships collide near South America

Two people involved in the operation suffered minor injuries...
Join Us WhatsApp